हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Supreme Court: ट्विन टावर को गिराने की तारीख तय, एक याचिका पर ठोका मोटा जुर्माना

विज्ञापन

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुपरटेक के एमरॉल्ड कोर्ट स्थित ट्विन टावर को गिराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिल गई है। कोर्ट ने तारीख तय करते हुए किसी भी परिस्थिति या तकनीकी समस्या आने पर एक सप्ताह का समय और दे दिया है। अब नोएडा अथॉरिटी समेत अन्य संबंधित सभी एजेंसियों अपनी-अपनी कार्रवाई में जुट गई हैं।

28 को गिराए जाएंगे, समस्या होने पर 4 सितंबर तक का वक्त और

सेक्टर-93ए स्थित ट्विन टावर को गिराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से 28 अगस्त की तारीख तय की गई है। इसके अलावा नोएडा अथॉरिटी की गुजारिश पर सुप्रीम कोर्ट ने चार सितंबर तक का आतिरिक्त समय भी दिया है। जानकारी के मुताबिक ट्विन टावर को गिराने के लिए दोनों इमारतों में विस्फोटक का काम 28 अगस्त तक पूरा किया जाना था। यह विस्फोटक हरियाणा के पलवल में रखा है। इसे भी नोएडा लेकर आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह नहीं आ सका है। इसी के कारण विस्फोट करने वाली एजेंसी एडिफिस इंजीनियरिंग ने प्राधिकरण को पत्र लिखकर 28 अगस्त को विस्फोट नहीं कर पाने की बात कही है।

विज्ञापन

गिराने के वैकल्पिक समाधान पर लगाया पांच लाख का जुर्माना

आपको बता दें कि इसी माह एक एनजीओ (सेंटर फॉर लॉ एंड गुड गवर्नेंस) की ओर से 40 मंजिला ट्विन टावर को गिराए जाने के अलावा वैकल्पिक समाधान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका का खारिज कर दिया है। साथ ही एनजीओ पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि जुर्माने की राशि को जमा कराया जाए और इस पैसे का कोविड से प्रभावित वकीलों के परिजनों को लाभ दिया जाए।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola