हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार की 'हॉट सीट' से RJD ने किया उम्मीदवार का ऐलान, आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार का रिश्ता खत्म

Siwan RJD Candidate : आरजेडी ने सीवान से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कहा जा रहा है कि इसके बाद आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार का रिश्ता भी खत्म हो गया है।

विज्ञापन

Siwan RJD Candidate : (अमिताभ कुमार ओझा )  बिहार की सबसे हॉट सीट बन चुकी सिवान पर आरजेडी के उम्मीदवार का सस्पेंस अब खत्म हो गया है। आरजेडी ने यहां से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। आरजेडी ने सिवान से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी खुद अवध बिहारी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।

RJD ने किया सिवान से उम्मीदवार घोषित

अवध बिहारी चौधरी को टिकट मिलने से यह साफ हो गया है कि अब सिवान में दिवंगत शहाबुद्दीन के परिवार और आरजेडी का रिश्ता भी लगभग खत्म ही हो गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने रविवार की रात सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया जिसके बाद यह साफ हो गया कि शहाबुद्दीन के परिवार से सिवान सीट दूर हो चुकी है।

सामने आई फोटो में अवध बिहारी चौधरी, तेजश्वी यादव और लालू प्रसाद के हाथ से सिम्बल लेते दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर कर अवध बिहारी चौधरी ने लिखा है “आज राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मुझे आधिकारिक रूप से सिंबल दिया गया। इसके साथ ही मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ गई। सिवान के तमाम अमन पसंद लोगों की आज जीत हुई है, सिवान में रह रहे सभी गांधीवादी विचारधारा के मित्रों की जीत हुई है। मैं आपके लिए पूर्व की तरह हमेशा सेवा में रहूंगा।”

विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल ने जिस विश्वास व उम्मीद के साथ मुझे सिवान लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए मैदान में उतारा है, मैं विश्वास दिलाता हूं की राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदों पर पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा। मुझे अपने लोगों पर पूर्ण विश्वास है वो लोग अपने सेवक को लोकसभा भेज सिवान के विकास की रुकी हुई गाड़ी को रफ्तार में लाएंगे। आप सब मेरी हिम्मत हैं, हौसला हैं, ताकत हैं।”

9 अप्रैल को आरजेडी ने 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी लेकिन सिवान का नाम नहीं था। इसके बाद से ही अवध बिहारी चौधरी शांत हो गए थे। कहा जा रहा था कि आरजेडी की तरफ से शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और उनके बेटे ओसामा को मनाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन बात नहीं बनी और हिना शहाब ने निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : चिराग पासवान NDA की पिच के रन हिटर हैं, बिहार में बोले राजनाथ सिंह

कहा जा रहा है है कि लालू प्रसाद यादव शाहबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को नाराज नहीं करना चाहते थे। जबकि तेजस्वी यादव को अवध बिहारी चौधरी पर भरोसा था। हिना शहाब लगातार जनसभाएं कर रही हैं और आरजेडी पर खुलकर हमला बोल रही हैं। कहा जा रहा है कि वह इस बात से नाराज हैं कि सत्ता में होने के बाद भी जब ओसामा के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई हुई तो लालू परिवार ने उनका साथ नहीं दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola