Sidhu Moosewala Father, मानसा: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही कहा है कि अगर उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिला तो वो कोर्ट और लोगों के बीच में बेटे सिद्धू के खून से सने कपड़े पहनकर जाएंगे।
सरकार से उठा भरोसा
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रविवार को मूसा गांव में सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार पर से उनका भरोसा पूरी तरह से उठ गया है। अगर आने वाले समय में उनके बेटे की हत्या का इंसाफ न हुआ तो वो लोगों और कोर्ट के बीच में सिद्धू के खून से सने कपड़े पहन कर जाएंगे। ताकि किसी भी जरिए से उनके बेटे को इंसाफ मिल सके।
यह भी पढ़ें: Punjab Sports: पंजाब सरकार बढ़ाएगी खिलाड़ियों का मान, बांटेगी इतने करोड़ के इनाम
इस दौरान सिद्धू के पिता बलकौर सिंह एक अलग तरीके का कुर्ता पजामा पहने हुए दिखाई दिये जिसने काफी सुर्खियां बटोरी। इस कुर्ते पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ी हर एक चीज तस्वीर की शकल में मौजूद थी। इस कुर्ते पर सिद्धू के हत्या की जगह से लेकर उनके जन्म के साल और हत्या के दिन तक के बारे में लिखा हुआ था।
बेटे के इंसाफ लिए पिता की लड़ाई
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से उनके पिता बलकौर सिंह इंसाफ की ये लड़ाई लड़ रहे हैं। अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए बलकौर हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। वहीं, देश-विदेश से सिद्धू मूसेवाला के कई फैंस भी उनके गांव मूसा पहुंचकर उनके पिता का साथ दे रहे हैं। इसके अलावा उन्हें आम जनता का भी काफी स्पोर्ट मिल रहा है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
31 mins agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
36 mins agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
53 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
3 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
3 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
4 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines