हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shrikant Tyagi Case: गालीबाज श्रीकांत के समर्थन में जुटने लगे लोग, पुलिस ने भी की घेराबंदी

विज्ञापन

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में गालीबाज श्रीकांत त्यागी के समर्थन में सेक्टर-110 स्थित रामलीला मैदान में लोगों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां करीब आठ राज्यों के लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं स्थानीय पुलिस, प्रशासन और खुफिया विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। महापंचायत को लेकर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में की थी महिला से अभद्रता और मारपीट

आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी ने अतिक्रमण का विरोध करने पर सोसायटी में रहने वाली एक महिला के साथ अभद्रता और गालीगलौज कर दी थी। मामले ने तूल पकड़ा तो लखनऊ से श्रीकांत त्यागी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद नोएडा प्रशासन ने सोसायटी में उसके द्वारा किए गया अतिक्रमण हटाया। वहीं फरार श्रीकांत को एसटीएफ और नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था।

सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में हो रही है महापंचायत

वहीं श्रीकांत प्रकरण अब जातीय हो गया है। गालीबाज श्रीकांत के समर्थन में अब त्यागी समाज महापंचायत कर रहा है। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा आज यानी रविवार को सेक्टर-110 स्थित रामलीला मैदान में महापंचायत कर रहा है। कई राज्यों से समाज के लोग यहां जुट रहे हैं। वहीं लोगों की भारी संख्या को देखते पुलिस और प्रशासन के लोग पूरे घटनाक्रम पर नजर जमाए हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें