मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने सेंट्रल मुंबई में बुधवार को दशहरा रैली में एक पोस्टर लगाया। पोस्टर में बाल ठाकरे की तस्वीर लगी थी। बैनर में लिखा , ‘शिवसेना को बीजेपी का गुलाम नहीं बनने दूंगा’।
बता दें कि शिवसेना के दो धड़े उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में मुंबई में दशहरा रैलियों का आयोजन किया गया। इससे पहले, एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए प्रसिद्ध हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन की कुछ लाइन लिखते हुए ट्वीट किया।
अभी पढ़ें – बालासाहेब के बेटे जयदेव ने एकनाथ शिंदे के साथ साझा किया मंच, BJP पर बरसे उद्धव ठाकरे
अभी पढ़ें – सीएम योगी आदित्यनाथ ने शावक को अपने हाथों से पिलाया दूध, देखें रोमांचक वीडियो
एकनाथ शिंदे ने लिखा कि मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे। इससे पहले मुंबई में दशहरा की रैलियों से पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कुछ समर्थक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के समर्थकों के साथ भिड़ गए। दोनों गुटों के लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई।
घटना नासिक-आगरा हाईवे पर उस वक्त हुई जब महिला उद्धव सेना समर्थकों का एक समूह रैली में शामिल होने के लिए नासिक से मुंबई जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे, शिंदे समूह के समर्थकों ने उस बस को ओवरटेक करते समय आपत्तिजनक इशारे किए। इसके बाद उद्धव गुट के समर्थकों ने शिंदे समूह के समर्थकों की पिटाई कर दी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
नोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
1 hr agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
9 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
11 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
11 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
13 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
15 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
15 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
15 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
15 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines