प्रशांत देव, नई दिल्ली: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शरद पवार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के बावजूद केंद्र सरकार दुनिया की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था होने का दंभ भर रही है। उन्होंने देश को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ने की अपील की। पवार दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित पार्टी के 8वें राष्टीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
केंद्र की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई चरम पर है: शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई चरम पर है। रोजी-रोजगार की समस्याओं के साथ देश की सुरक्षा की चिंताएं बढ़ गई हैं। लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में हमारे देश के युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि अब समय की मांग है कि नई पीढ़ियों को नेतृत्व का अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने देश को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से इसकी लड़ाई लड़ने की अपील की।
बीजेपी नेताओं पर धर्म की राजनीति करने का पवार ने लगाया आरोप
शरद पवार ने बिल्किस बानो कांड में जिम्मेदार लोगों की सजा कम कराने पर गुजरात के बीजेपी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बीजेपी के नेताओं पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे समाज में शिक्षा को लेकर लड़के-लड़कियों के बीच असमानता देखी जा रही है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फूले और साबित्री बाई की मिसाल देते हुए कहा कि जिस प्रकार उन महापुरुषों ने लड़कियों के लिए शिक्षा के दरवाजे खोले, हमें उनके आदर्शों पर आज चलने की जरूरत है। हमें इसके लिए समाज में निरंतर जागरूकता फैलाने का प्रयास करना चाहिए।
प्रति व्यक्ति की आय में कमी के खतरनाक होंगे परिणाम: शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। यूपीए सरकार के समय में जो रसोई गैस सिलेंडर 410 रुपये में मिलता था, आज 1000 रुपये में मिलता है। पेट्रोल-डीजल के भाव और खाद्यान्न के भाव आसमान छू रहे हैं। डॉलर के मुकाबले रूपए के भाव गिरे हैं, प्रति व्यक्ति के आय में कमी आई है। इन सबका दूरगामी परिणाम खतरनाक साबित हो सकता है। पवार ने कहा कि हमारे देश में इन दिनों रोजगार दांव पर लगे हुए हैं।
पवार ने कहा कि इस साल 19 लाख युवाओं की नौकरी दाव पर लगी हुई है। एक सर्वे के मुताबिक, फिलहाल देश में 40 लाख नौकरी के लिए 31 लाख पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार का रवैया उदासीन है। उन्होंने कहा कि भारत में हर छठा नौजवान बिना नौकरी के है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में भारतीय सीमा पर चीन लगातार एलएसी का उल्लंघन कर रहा है। चीनी घुसपैठ या कार्रवाई के आगे आज हम मुखर होकर कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रहे हैं, यह हमारी विफलता नहीं तो और क्या है।
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि धर्म की अफीम से युवाओं को गुमराह करना इस सरकार की चाल है। इससे हम सभी देशवासियों को सावधान रहना होगा। उन्होंने अधिवेशन में आए तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अपील की कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक युवा पार्टी है। हमें हर चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उन ताकतों से लडना होगा जो लोकतांत्रिक संस्थाओं को पंगू बना रहे हैं। कार्यक्रम में सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, अजीत पवार, योगानंद शास्त्री तथा अन्य राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय नेता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines