Shahjahanpur News: आपने अभी तक सिर्फ फिल्मों ही देखा होगी कि एक बेटा अपनी मां या पिता के साथ हुए जुल्म का कई वर्षों बाद दुश्मनों से बदला लेता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा ही एक मामला असल जिंदगी में भी देखने को मिला है। यहां गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने 27 साल बाद अपनी मां के गुनहगारों को सजा दिलाई है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने भी एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।
तीन माह पहले दर्ज कराया था मुकदमा
जानकारी के मुताबिक मुकदमा तीन महीने पहले शाहजहांपुर के थाना सदर में दर्ज कराया गया है। मुकदमे में आरोप लगाया था कि वह (पीड़िता) वर्ष 1994 में शाहजहांपुर में अपनी बहन के घर रहती थी। जहां उसी मौहल्ले में रहने वाले मोहम्मद रजी और गुड्डू ने उसके साथ गैंगरेप किया था। रिपोर्ट्स के मुताबित युवती (27 साल पहले) के जीजा का शाहजहांपुर से ट्रांसफर हो गया था। इस वारदात के बाद पीड़िता ने एक पुत्र को जन्म दिया। अपने कलेजे के टुकड़े को हरदोई के एक दंपति को दे दिया।
लखनऊ में शादी की, लेकिन पति ने भी छोड़ दिया
इसके बाद पीड़िता लखनऊ में आकर रहने लगी। लखनऊ में उसने एक व्यक्ति से शादी कर ली, लेकिन जब पति को उसके अतीत के बारे में पता चला तो उसने भी उसे छोड़ दिया। फिर हरदोई में रहने वाला उसका बेटा भी उसके साथ आकर रहने लगा। जब इस बेटे को अपनी मां के साथ हुए जुल्मों की कहानी पता चली तो उसने मां से कहकर दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि तीन माह पहले मोहम्मद रजी और गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। लखनऊ के ईदगाह के पास से मोहम्मद रजी को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने डीएनए जांच के आधार पर 27 साल के बाद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रजी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपित गुड्डू की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
24 mins agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
56 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 hr agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR, अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines