महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में आने वाले बीएमसी चुनावों को लेकर सीट शेयरिंग पर बात बन गई है. समझौते के मुताबिक बीजेपी 137 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना के हिस्से में 90 सीटें आईं हैं. दोनों पार्टियां महायुति के सहयोगी दलों को अपने-अपने हिस्से में से सीटें देंगी. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी और शिवसेना के उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
ये भी पढ़ें: BJP Candidate List BMC: BJP की पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों का ऐलान, जानें किस वार्ड से किसे मिला टिकट
सीट बंटवारे में क्यों हो रही थी देरी?
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित भास्कर सटाम ने सीट शेयरिंग की जानकारी देते हुए कहा कि सभी 227 सीटों पर सहमति बन गई है. आने वाले दिनों में गठबंधन मिलकर चुनाव प्रचार करेगा. सटाम ने बताया कि पहले 207 सीटों पर सहमति बनी थी, बाद में सभी 227 सीटों पर फैसला लिया गया. शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सीटों के बंटवारे को लेकर काफी कंफ्यूजन पैदा किया, वो एक हफ्ते तक इसे टालते रहे. यही वजह थी कि बीजेपी को ऑफिशियल लिस्ट जारी किए बिना ही कैंडिडेट फॉर्म बांटने पड़े.
अजित पवार ने जारी की पहली कैंडिडेट लिस्ट
अजित पवार की एनसीपी ने 37 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. वहीं महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस ने 87 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. शरद पवार की एनसीपी ने अभी 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. आपको बता दें कि महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई, पुणे समेत 29 नगर निगमों के चुनाव की घोषणा की है. जिसके मुताबिक मुंबई के 227 वार्डों के लिए 15 जनवरी को वोटिंग होगी और काउंटिंग 16 जनवरी को होगी.
ये भी पढ़ें: BJP को कौन सा मैसेज दे गए अजित-शरद पवार? जानिए, दोनों के साथ आने के पीछे का असली ‘खेल’
संबंधित खबरें
दिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
7 mins agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
58 mins agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
1 hr agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
16 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
18 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines