School Of Eminence Inauguration In Amritsar: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान बुधवार को अमृतसर में रहे। यहां उन्होंने अमृतसर में स्कूल ऑफ ऐमिनेंस का उद्घाटन किया। छेहर्टा एमिनेंस स्कूल का दौरा करने के बाद वे रणजीत एवेन्यू रैली स्थल पर पहुंचे और पंजाब में शिक्षा क्रांति की घोषणा की।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के साथ BSNL और IBM का MOU साइन किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा करते हुए कहा कि अब पंजाब के सरकारी स्कूलाें में पढ़ने वाले बच्चे AI की शिक्षा भी ग्रहण करेंगे। दिसंबर तक पंजाब का हर सरकारी स्कूल हाईस्पीड इंटरनेट से लैस होगा।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों को वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन नहीं करना चाहिए। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन कभी मत होने देना। ये देश को बर्बाद कर देगा। नेता चुनावों से डरते हैं। नेता वोट मांगने आता है तो चार काम करके जाता है। यह सिस्टम लागू होने के बाद ये साढ़े चार दुनिया में घूमेंगे। फिर चुनाव के वक्त शक्ल दिखाने आ जाएंगे।
आज से पंजाब में सब कुछ बदल जाएगा
केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब में सब कुछ बदल जाएगा। पंजाब के पेरेंट्स प्राइवेट स्कूल से बच्चों को निकाल कर स्कूल में भेज देंगे। यहां ऑडिटोरियम, जिम, लाइब्रेरी सब कुछ है। सबसे बड़ा बदलाव तो यह है कि सरकारी स्कूल के पढ़ाने वाले अध्यापकों के बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे इस पहल के बाद वे भी अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में भेजेंगे।
सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए लगाई जा रही सिफारिश
दिल्ली के सीएम ने कहा कि अमृतसर की पवित्र धरती से इस कार्य की शुरूआत हुई है। आज से आपके सपने पूरे होने की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए सिफारिश लगाई जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि अब पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है, पहले नेताओं के रिश्तेदार नशा करवाते थे। पंजाब पुलिस बधाई की पात्र है।
पहले की सरकारों के खजाने हमेशा खाली रहे
वहीं सीएम भगवंत मान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारें स्कूलों में रंग रोगन करवाकर बाहर लिखवा देती थी स्मार्ट स्कूल। हमारे टीचर बहुत काबिल हैं। इसलिए हमने टीचरों को प्रशिक्षण देने के लिए विदेश भेजा। उन्होंने कहा कि पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत से 50 लाख मरीजों को इसका फायदा मिल रहा है। पंजाब में बिना किसी धांधली के युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर मिल रहे हैं। पहले की सरकारें कभी ऐसा नहीं कर पाई। उनके खजाने हमेशा खाली ही रहे।
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 hr agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
1 hr agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
3 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
7 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines