Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तार न होने और लगातार समझौते का दबाव बनाए जाने पर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
12 जुलाई को किशोरी के साथ हुई थी घिनौनी वारदात
जानकारी के मुताबिक जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने परिवार के साथ रहती है। वह इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय में रसोइये का काम करती है। आरोप है कि 12 जुलाई को उसकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था। किशोरी की मां ने गांव सिसौना के रहने वाले सोवेंद्र और उसके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
अभी पढ़ें – Delhi: प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में केजरीवाल सरकार, जल्द आ सकता है ये नया प्लान
स्कूल से घर पहुंची तो फंदे पर लटकी मिली बेटी
किशोरी की मां ने बताया कि वह बुधवार दोपहर को अपना काम खत्म स्कूल से करके घर वापस पहुंची था। जहां कमरे में उसकी नाबालिग बेटी फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। बेटी के शव को देखकर उसकी चीख निकल गई। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं तत्काल मामले में एक आरोपी की तलाश कर ली है। पुलिस ने आत्महत्या मामले में भी चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाने के एक पुलिसकर्मी पर समझौता कराने के दबाव का आरोप
वहीं आत्महत्या करने वाली किशोरी की मां का आरोप है कि थाने का एक पुलिस कर्मी उसकी बेटी और उस पर आरोपियों से समझौते का दबाव बना रहा था। इसके कारण किशोरी काफी तनाव में थी। पीड़िता ने बताया कि काफी समय पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अकेले ही अपने बच्चों को मेहनत मजदूरी करके पाल रही थी। पुलिस ने सोवेंद्र के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में टीमें लगा दी गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
21 mins agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
39 mins agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
41 mins agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
2 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
2 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
10 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
10 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines