RPSC 2nd Grade paper leaked: सरकार की सारी व्यवस्था पर एक बार फिर पानी फिर गया हैं। आपको बता दें राजस्थान में शायद ही ऐसी कोई सरकारी भर्ती परीक्षा हो जिसमें नकल करने वाले या कराने वाले नहीं आएं। आज सुबह फिर ऐसा मामला सामने आया हैं कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। जीके और एजुकेशन साइकोलॉजी के लिए आज सुबह 9 बजे होने वाली पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा 9,700 से अधिक खाली पदों के लिए होनी थी।
दूसरी पाली के पेपर में नहीं हुआ बदलाव
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि दूसरी पाली की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विज्ञान विषय की दूसरी पाली की परीक्षा होगी। वहीं 461 परीक्षा केंद्रों पर विज्ञान विषय का पेपर आयोजित होगा।
जानें कैसे लीक हुआ पेपर
जानकारी के मुताबिक आज यानी 24 दिसंबर को राजस्थान में सेकंड ग्रेड अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही इसका पेपर बाहर घूमने लगा, सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो गया। बात अधिकारियों तक पहुंच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने आनन-फानन में शुरू होने से ठीक पहले परीक्षा को रद्द करने का ऐलान कर दिया।
और पढ़िए – जारी हुए सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस Direct Link से करें डाउनलोड
चलती बस में मिले परीक्षा के पेपर
जानकारी के मुताबिक उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में एक बस पकड़ी गई। इस बस में राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के करीब 40 से 45 अभ्यर्थी सवार थे। बताया जाता है कि उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में पकड़ी गई इस बस में सवार कुछ अभ्यर्थियों के पास से इस भर्ती परीक्षा का पेपर मिला। अभ्यर्थियों के पास से मिले पेपर का भर्ती परीक्षा के पर्चे से मिलान कराया गया तो ये मैच कर गया। इसके बाद अभ्यर्थियों के पास मिले पेपर का परीक्षा के पेपर से मिलान होने के बाद पुलिस महकमा एक्टिव मोड में आया और इसकी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। बात राजस्थान लोकसेवा आयोग यानी RPSC तक पहुंची और आयोग ने पेपर निरस्त कर दिया।
और पढ़िए – दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी एनसीडब्ल्यूईबी तीसरी प्रवेश लिस्ट आज करेगा जारी, यहां देखें प्रोसेस
परीक्षार्थियों को मिल चुकी थी एंट्री
बताया जाता है कि सूबे के साथ ही दूर-दराज से भी बड़ी तादाद में अभ्यर्थी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा केंद्रों पर रविवार की सुबह परीक्षा कराने की प्रक्रिया भी चल रही थी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में एंट्री भी दे दी गई। अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा हॉल में आवंटित सीट पर भी बैठ गए। अभ्यर्थी पेपर बांटे जाने और परीक्षा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे कि उन्हें परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी दी गई। अभ्यर्थियों को ये बताया गया कि परीक्षा का पर्चा बाजार में आ चुका है। पेपर लीक हो जाने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। ये परीक्षा अब आज नहीं होगी। कहा जा रहा है कि शाम की पाली में होने वाली परीक्षा के सामान्य ज्ञान और विज्ञान के पेपर भी लीक हो गए हैं, लेकिन News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
और पढ़िए – जानें बस में कैसे मिले परीक्षा के पेपर, इस तरह करवाई जा रही थी नकल
इतने सेंटर्स पर करीब 4 लाख अभ्यर्थी को देना था एग्जाम
दरअसल 21 से 27 दिसम्बर तक राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमे शुरुआती तीन दिनों तक तो किसी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आई लेकिन आज चौथे दिन पेपर आउट हो गया। परीक्षा में बैठने वाले करीब बारह लाख अभ्यर्थियों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ए , बी और सी ग्रुप में इन्हें बांटा गया है।
पेपर लीक मामले पर पुलिस और SOG की जांच शुरू
राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। राजस्थान पुलिस के साथ ही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और एसओजी की कई टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।
संबंधित खबरें
बिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
28 mins agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
30 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 hr agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 hr agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
2 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
2 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines