Road Accident: राजस्थान के जालोर जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के भीनमाल के मोरसीम गांव के रहने वाले जैन परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। यह परिवार पालीताणा तीर्थ धाम से दर्शन कर रविवार रात अहमदाबाद लौट रहा था। इस दौरान अहमदाबाद-भावनगर हाईवे पर रात करीब 10:30 बजे अघेलाई चौराहे के पास ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा रविवार की रात करीब रात के 10 बजे का बताया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि कार की ट्रक से टक्कर होते ही पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां सभी को मृत घोषित कर दिया। परिवार भीनमाल-बागोड़ा के मोरसीम गांव का रहने वाले है। लंबे समय से अहमदाबाद में निवास कर रहे थे. इधर, एक ही परिवार के सदस्यों की मौत के खबर के बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया।
अभी पढ़ें – Shrikant Tyagi Case: ‘गालीबाज’ श्रीकांत को गैंगस्टर केस में हाईकोर्ट से मिली जमानत, परिवार ने ऐसे मनाई खुशी
इस हादसे को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने भी दुःख जताते हुए कहा, ‘गुजरात में हुए सड़क हादसे में मोरसीम, भीनमाल (जालोर) के मूल निवासी परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।’
जानकारी मिली है कि कार और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और उसका बोनट और विंडशील्ड चकनाचूर हो गया। वहीं पुलिस ने कार में मिले मोबाइल फोन से परिवार के लोगों की शिनाख्त की जिसके बाद पता चला है कि भीषण हादसे में महावीर जैन (40) उनकी पत्नी रमिला जैन(31), बेटा जैनम (9), सास पुष्पा देवी (60) और साला नरेश जैन (32) की मौके पर ही मौत हो गई।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
17 mins agoपुणे को दीवाली पर मेट्रो का तोहफा, PM मोदी ने दिए 21800 करोड़ के प्रोजेक्ट
24 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
39 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 hr agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 hrs ago'राज्य सभा' चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines