अजमेर: राजस्थान के अजमेर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले के सरावड के पास फतेहगढ़ चौराहे के पास रोडवेज बस की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 4 साल की बच्ची भी है। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि अजमेर रोड स्थित जय भैरव पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार देर शाम दो बाइक सवार आमने-सामने आ गए। तभी वे नसीराबाद से आ रही मध्य प्रदेश रोडवेज बस से टकरा गए। इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सरवर थाने के एसआई गुमान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सरवर अस्पताल पहुंचाया। वहीं इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी पत्नी पीरू लाल गुर्जर निवासी जडाना, गणेश पुत्र जगदीश भील निवासी छापरी, लक्ष्मण पुत्र लाला राम गुर्जर निवासी ढिगारिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी सभी घायलों को (पुत्री पीरू गुर्जर निवासी जडाना, प्रधान पुत्र रामधन भील निवासी छापरी, कमलेश गुर्जर निवासी ढिगारिया, रमेश पुत्र नोरत भील निवासी छापरी ) को अजमेर रेफर कर दिया।
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। परिवार की स्थिति काफी दयनीय थी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही रामकरण गुर्जर, छोटू लाल गुर्जर, पूर्व नगर उपाध्यक्ष अजय पारीक समेत नेता सरवाड़ अस्पताल पहुंचे।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
4 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
6 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
7 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
8 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines