अजमेर: राजस्थान ने अजमेर जिले से इस वक्त दर्दनाक खबर सामने आ रही है। अजमेर के तबीजी पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाईवे पर एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें पति-पत्नी समेत 2 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 2 घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे को लेकर अजमेर ग्रामीण तहसील में नायब तहसीलदार तुका राम ने बताया कि जिला राजसमंद के आमेट कस्बे के समीप दुधलिया निवासी 25 वर्षीय रमेश, उसकी पत्नी मांगी और तीन बच्चों के साथ देवगढ़ से बाइक पर सवार होकर अजमेर होते हुए पंजाब जा रहे थे। इस दौरान तबीजी पुलिया के समीप बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दम्पती और डेढ़ वर्षीय दीपक की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा संजय और 15 वर्षीय भांजा प्रहलाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनका इलाज जेएलएन अस्पताल में किया जा रहा है।
मांगलियावास थाना के एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तबीजी पुलिया के पास गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद जगह-जगह अफरातफरी मच गई। सभी शवों को स्थानीय लोगों ने जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जेएलएन प्रशासन द्वारा मामले की सूचना मंगलीवास पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मांगलियावास पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक रमेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काम करने दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया।
संबंधित खबरें
पूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
32 mins agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
12 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
12 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
13 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
13 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
14 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
16 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines