सर्दियां आते ही दिल्ली वालों को प्रदूषण की भी दोहरी मार झेलने पड़ती है. हर साल की तरह इस बार भी प्रदूषण ने अपना प्रकोप ढाया, हालांकि बीते कुछ दिनों से मौसम साफ होने की वजह से ग्रैप-3 और ग्रैप-4 के सख्त प्रतिबंधों से राहत मिली हुई है. दिल्ली में प्रदूषण के बीच कई सांस संबंधी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस बीच दिल्ली सरकार ने साल 2024 में सांस संबंधी बीमारियों से होने वाली मौतों का आंकड़ा जारी कर हैरान कर दिया है.
2024 में हुई कुल 9211 मौतें
दिल्ली सरकार के ताजा आंकड़ों ने राजधानी की स्वास्थ्य चुनौतियों को उजागर किया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2024 में सांस संबंधी रोगों से कुल 9211 लोगों की मौत हुई, जबकि 2023 में इसी बीमारी से 8801 मरीजों की मौत हुई थी. अस्थमा, निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर और तपेदिक जैसी सामान्य बीमारियां सांस लेने में तकलीफ पैदा कर घातक साबित हुईं.
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया विमान के इंजन में घुसा कंटेनर, बाल-बाल बचे यात्री; प्लेन की हालत देख सहम जाएंगे आप
कुल मौतों में सांस संबंधी रोग तीसरे नंबर पर
सबसे ऊपर हृदय संबंधी रोगों से 21262 मौतें दर्ज हुईं, उसके बाद संक्रामक और परजीवी रोगों से 16060. मानसिक और व्यवहारिक विकारों से मात्र 62 मौतें हुईं. कुल मिलाकर दिल्ली में 2024 की मौतें 1.39 लाख पहुंच गईं, जो 2023 के 1.32 लाख से 7000 अधिक हैं. दैनिक औसत मौतें 363 से बढ़कर 381 हो गईं, जो स्वास्थ्य ढांचे पर दबाव को हाइलाइट करती हैं. मरने वाले मरीजों में 85391 पुरुष और 54051 महिलाएं व 38 अन्य लिंग के लोग शामिल हैं.
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
6 hrs agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
6 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
7 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
9 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
11 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
11 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
12 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines