हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मुकेश अंबानी को फिर जान से मारने की धमकी, कॉलर बोला- रिलायंस अस्पताल को भी बम से उड़ा दूंगा

विज्ञापन

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल में एक फोन आया जिसमें अंबानी परिवार को जान से मारने और रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त को भी रिलायंस अस्पताल में धमकी भरा कॉल आया था।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर बुधवार दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी। इसके अलावा अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों के नाम पर धमकियां भी जारी की गईं।

पुलिस उपायुक्त (जोन 2) ने कहा कि डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और इस मामले में आगे की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त को देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उस दौरान भी रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में धमकी भरे आठ कॉल आए थे। अस्पताल के अधिकारियों की ओर से डीबी मार्ग पुलिस थाने में शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

2021 में भी मुकेश अंबानी को मिली थी धमकी

बता दें कि इससे पहले 2021 में मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास एंटिलिया के बाहर 20 जिलेटिन स्टिक से भरी एक कार मिली थी। मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को संबोधित करते हुए गाड़ी के अंदर एक धमकी भरा पत्र छोड़ा गया था जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें