RCA Election 2022: राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने RCA चुनाव पर लगी रोक को जारी रखा है। रोक का आदेश जस्टिस महेंद्र गोयल ने दिया है। यह आदेश दौसा जिला संघ व अन्य की याचिका पर दिया गया है। बता दें कि हाईकोर्ट की एकलपीठ ने 29 सितंबर को रोक लगाई थी।
जानकारी के लिए बता दें कि न्यायाधीश महेंद्र गोयल ने 29 सितंबर को मामले की सुनवाई करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी और आरसीए के चुनाव अधिकारी राम लुभाया, राजस्थान सरकार के प्रमुख सचिव (खेल) और सहकारिता पंजीयक को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया था।
अभी पढ़ें – Gyanvapi Case: ज्ञानवापी विवाद में आज अहम दिन, कार्बन डेटिंग पर वाराणसी कोर्ट सुना सकती है फैसला
दरअसल, 30 सितंबर को होने वाले राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी शामिल थे।
बता दें राजस्थान हाईकोर्ट में नागौर, श्रीगंगानगर, दौसा और अलवर क्रिकेट जिला संघों ने याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया था कि पूर्व आईएएस अधिकारी रामलुभाया को राज्य सरकार ने लाभ का पद दिया है। वे खुद नए जिला बनाने के लिए गठित की गई कमेटी में शामिल हैं। ऐसे में उन्होंने चुनाव अधिकारी की निष्पक्षता पर याचिका में सवाल उठाए।
याचिका में कहा गया था कि रामलुभाया चुनावों में सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को फायदा पहुंचाएंगे। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव अधिकारी बनाए जाने तक चुनाव स्थगित किए जाने चाहिए।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
42 mins agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 hr agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
3 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines