Ranchi Jharkhand News: झारखंड में अब 50 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को भी राज्य सरकार वृद्धावस्था पेंशन देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य में वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्रता आयु घटाकर 50 साल कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने यह ऐलान अपनी सरकार के 50 साल पूरे होने पर किया है। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रांची के मोराबादी मैदान में सीएम सोरेन ने लोगों को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासियों और दलितों को 50 साल की उम्र तक पहुंचने पर पेंशन का लाभ देने का फैसला लिया है।
सीएम हेमंत सोरेन के के मुताबिक उनकी सरकार ने 36 लाख लोगों को पेंशन प्रदान दी है, जिसमें से ज्यादातर लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। उनके मुताबिक सन 2000 में झारखंड बनने के बाद से 20 साल में सिर्फ 16 लाख लोगों को ही पेंशन दी गई थी।
ये भी पढ़ें-कुत्ते के हमले से मौत की कगार पर पहुंचा शख्स, डॉक्टरों ने ऑपरेशन टेबल पर फूंक दी जान
पिता-बेटे एकसाथ पाते हैं वृद्धावस्था पेंशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दलितों और आदिवासी लोगों को जो वृद्धावस्था पेंशन 60 साल की उम्र पूरी हो जाने पर दी जाती थी वह अब 50 साल की उम्र पूरी हो जाने पर ही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई घरों में पिता और बेटे दोनों को पेंशन मिल रही है क्योंकि, दोनों की उम्र 60 साल पार हो चुकी है।
बना ऐसा करने वाले देश का पहला राज्य
सीएम सोरेन ने कहा कि गरीब राज्य होने और कोरोना-सूखे जैसी समस्याओं के बावजूद राज्य में कोई अव्यवस्था नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने पहले की बीजेपी सरकारों पर भी निशाना साधा। बता दें कि इस फैसले के बाद झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य हो गया है जहां 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को पेंशन दी जाएगी।
ये भी पढ़ें-राजस्थान में भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कल, दोपहर बाद शपथ लेंगे विधायक
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
2 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
6 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
6 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
7 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
9 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines