रायपुर: कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastav) का निधन हो गया है। 42 दिन पहले उनको दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है।
सीएम ने ट्वीट किया है कि- ‘कॉमेडी प्रेमियों के ‘गजोधर’ श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे।
पिछले 42 दिनों से एम्स में ले रहे थे अंतिम सांस
बता दें कि राजू श्रीवास्तव पिछले 42 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था।
वह इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे। उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया था। रियलिटी शोज में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था।
लेकिन बुधवार को उनके निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत सदमे में है। सोशल मीडिया पर नम आंखों से फैंस और सेलेब्स कॉमेडियन को याद कर रहे हैं।
(Xanax)
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
1 hr agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
2 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
3 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
6 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
7 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
13 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
15 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines