Women Buy 4 crore fake Jewellery Daily in Rajasthan: महिलाओं की ओर से आम दिनों में काम लाए जाने वाले चांदी के गहने पायल, छल्ला, कड़ा, बिछिया, घुंघरू में खोट का मामला सामने आया है। हमारे घरों में माताएं-बहनें अक्सर शहर की गली-मोहल्ले से चांदी के गहने खरीदती हैं। क्या होगा जब उनको पता चलेगा कि यह गहने चांदी के नहीं सीसे-जस्ते और एल्युमिनियम जैसी धातुओं से मिलकर बने हैं। जयपुर में सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी की लैब में जांच के लिए लाए गए 12 हजार से अधिक गहनों की जांच के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है।
जांच में सामने आया कि कुछ गहनों में चांदी न के बराबर थी। जबकि 90 प्रतिशत गहनों में चांदी मानक से कम पाई गई। बता दें कि आजकल बाजारों में मिल रहे चांदी के गहनों में जस्ते और एल्युमिनियम की मिलावट की जा रही है। कुछ सर्राफा कारोबारी तो गिलट के गहने चांदी के बताकर बेच रहे हैं। ज्वैलर ये सभी गहने आगरा, मथुरा, नाथद्वारा और राजकोट से मंगाते हैं। इन गहनों को अगर वापस बेचा जाता है तो महिलाओं को आधे पैसे भी नहीं मिलते। वहीं भारतीय मानक ब्यूरो केवल सिल्वर ज्वैलरी हाॅलमार्क के लिए लाइसेंस लेने वाले ज्वैलर्स के गहनों की जांच करता है। ब्यूरो की मानें तो सभी लोगों को हाॅलमार्क चांदी के गहने ही खरीदने चाहिए ताकि वे ठगी का शिकार ना हो।
गहने बेचने जाएं तो आधे पैसे भी नहीं मिलेंगे
अनुमान के अनुसार प्रदेश में हर रोज एक हजार किलो के आसपास चांदी के गहने बिकते हैं। इनकी अनुमानित कीमत कुल मिलाकर 10 करोड़ के आसपास बैठती है। इनमें से 70 प्रतिशत चांदी के गहनों में शुद्धता 10 से 80 प्रतिशत के बीच ही रहती है। ऐसे में रोजाना महिलाएं 3 से 4 करोड़ के चांदी के नकली गहने खरीद लेती है। वहीं सर्राफा व्यापार संघ के अधिकारियों की मानें तो चांदी में मिलावट को रोकने के लिए सरकार के पास कोई मशीनरी नहीं है। नाप-तौल के अधिकारी जांच के लिए आते हैं लेकिन चांदी की माप तौल तक ही रहती है।
ये भी पढ़ेंः इस सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 50% रिजर्वेशन, राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला
ये भी पढ़ेंः सरकार की संवेदनशीलता लाई रंग, 6 और पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
32 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines