Weather Alert: राजस्थान में इन दिनों मानसून जबरदस्त मेहरबान है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने आज जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भरतपुर, अलवर में हल्की वर्षा की संभावना है। भरतपुर संभाग के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अभी भी भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें उदयपुर, सिरोही, जालोर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंटी, जोधपुर, जैसलमेर में मध्यम बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही राजधानी समेत कई जिलों में उमस के कारण लोग बेहाल रहे। राजधानी जयपुर में बुधवार की सुबह गर्म और उमस भरी रही। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दोपहर में मौसम शुष्क बना रहा।
बुधवार को इन जिलों में हुई बारिश
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सूबे में लगातार बारिश के लिए उत्तरी हवाओं और उच्च आर्द्रता को जिम्मेदार बताया जा रहा है। विभाग की मानें तो अजमेर में 60.2 मिमी, भीलवाड़ा में 46.2 मिमी, जयपुर में 4.0 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 4.8 मिमी, उदयपुर के डबोक में 6.0 मिमी, डूंगरपुर में 27.9 मिमी, फतेहपुर में 6.5 मिमी, जोधपुर शहर में 28.0 मिमी, जोधपुर के फलौदी में 5.8 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक बारिश कोटा के सांगोद में 120 मिमी. रिकाॅर्ड की गई।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines