Viral News: राजस्थान के एक सरकारी दफ्तर में जब समय से चाय नहीं पहुंचा तो झल्लाए अफसर ने चायवाले को नोटिस जारी कर दिया। इसके जवाब में चायवाले ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर अफसर हैरान हो गया। मामला झालावाड़ जिले के मनोहर थाना पंचायत समिति के कार्यालय का है। चायवाले को जारी किया गया नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल है।
दरअसल, पंचायत समिति कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने चायवाले से चाय मंगवाया था। चायवाले ने समय की कमी का हवाला देते हुए चाय पहुंचाने में असमर्थता जताई। चायवाले ने कहा कि भैंस का दूध निकालकर चाय लाता हूं। इसके बाद ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जय लंकेश ने चायवाले बिरमचंद को नोटिस जारी कर दिया।
चायवाले को दिए गए नोटिस में क्या लिखा था?
सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस में लिखा है कि आपको पंचायत समिति कार्यालय में चाय मंगवाने के लिए जय लंकेश की ओर से फोन किया गया था, जिसके बाद आपकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। आपकी ओर से कहा गया कि भैंस का दूध निकाल कर फिर चाय लाता हूं। आपका ये जवाब आपकी घोर लापरवाही को दर्शाता है और ये काफी खेदजनक है।
नोटिस में आगे लिखा गया कि आप आज की तारीख से पंचायत समिति कार्यालय में चाय लाने से पहले भैंस का दूध निकालकर तैयार रखे और अगर आज के बाद किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की ओर से चाय के लिए फोन आता है तो तुरंत प्रभाव से चाय उपलब्ध कराएं नहीं तो आप अपना सामान समेट लें। शनिवार, रविवार को अवकाश रहेगा।
नोटिस को लेकर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर क्या बोले?
स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जय लंकेश ने सोशल मीडिया पर जारी नोटिस को पूरी तरह से फर्जी बताया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पंचायत समिति कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर ने दोपहर के खाने के बाद मजाक के तौर पर नोटिस टाइप कर बिरमचंद को दे दिया। अब ये सोशल मीडिया पर वायरल है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines