Rajasthan: कोटा में मंगलवार को राहुल गांधी को ज्ञापन देने जा रहे बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीयां भांजी। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। दरअसल, पूर्व विधायक हीरालाल नागर की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ता कर्ज माफी की मांग पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी कनवास चौराहे पर एकत्रित हुए थे।
और पढ़िए – Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन, PM मोदी मीडिया से हो सकते हैं रूबरू
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1600146389014454277?s=20&t=SIIJGBWZEiBrH_cfiw_wKQ
प्रदर्शनकारी कांग्रेस व राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पहले समझाया और वहां से पीछे हटने का आग्रह किया। जब कार्यकर्ता नहीं मानें तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जानकारी के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने जाने देना चाहते थे। बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है।
प्रदर्शनकारी किसानों के मुताबिक पिछले राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने 10 दिन में किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था। लेकिन अभी तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। किसानों का आरोप है कि की कई बार आग्रह के बाद भी राज्य सरकार उनकी मांग पूरा नहीं कर रही है। जिससे गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें कांग्रेस नेता से मिलने नहीं दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines