हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वसुंधरा राजे का सचिन पायलट पर तंज, बोलीं- झूठ बोलने वाले को कभी राजयोग नहीं मिलता

विज्ञापन
vasundhara raje

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने पहली बार कांग्रेस नेता सचिन पायलट के आरोपों और अनशन पर रिएक्शन दिया है। गौरतलब है कि सचिन पायलट ने जयपुर में वसुंधरा राजे सरकार में 45000 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग को लेकर ही अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ अनशन किया था।

हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है

गुरुवार को डूंगरपुर के दौरे पर पहुंचीं राजे ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर इशारों ही इशारों में बहुत-कुछ कहा। राजे ने कहा कि हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है। हमारी नाव के रक्षक सुदर्शन चक्रधारी हैं। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। बाल न बांका कर सके, जो जग बैरी होय। भगवान ने कहा भी है कि विकट परिस्थितियों में चट्टान की तरह डटे रहो। कई अपने पराए हो सकते हैं।

और पढ़िए – Jaipur News: सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा- ‘सवा चार साल बीत जाने के बाद भी वसुंधरा पर नहीं हुई कार्रवाई’

विज्ञापन

उन्हें कभी राजयोग प्राप्त नहीं होगा

राजे ने कहा- चाहे वो कितना ही दुष्प्रचार कर लें, कितना ही षड्यंत्र रच लें, उनकी हर साजिश नाकाम होगी। पायलट पर इशारों में कहा- झूठे आरोप लगाने वालों को राजयोग नहीं मिलेगा। वसुंधरा ने एक कहानी सुनाकर इशारों-इशारों में दावा कर दिया कि पायलट कभी सीएम नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाग्य में होने के बावजूद उन्हें कभी राजयोग प्राप्त नहीं होगा। चाहे वह कितने ही झूठे आरोपों का सहारा ले ले। कितना ही षड्यंत्र रच ले। कामयाबी अंत में तुम्हारी ही होगी।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola