Vasundhara Raje on Rajasthan Bypolls Result 2024 (केजे श्रीवत्सन, जयपुर) : राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पांच सीटों पर जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा। बीजेपी की इस जीत पर पूर्व सीएम और पार्टी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 7 में से 5 सीट जीतना आसान बात नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गृह जनपद झालावाड़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया और इशारों ही इशारों में पार्टी में अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बादल कुछ देर तो सूरज को अदृश्य कर सकते हैं पर सूर्य की दमक को रोकने का सामर्थ्य उनमें नहीं। उन्होंने आगे कहा कि सांप से कितना ही प्रेम कर लो, वह कभी न कभी आप पर जहर उगलेगा ही।
यह भी पढ़ें : Rajasthan: विधानसभा में ‘हनुमान बेनीवाल’ का अब एक भी विधायक नहीं, नतीजों के बाद जानें उपचुनाव के 5 रोचक तथ्य
पीठ में छुरा घोंपने में माहिर होते हैं लोग : पूर्व सीएम
वसुंधरा राजे ने कहा कि हमें महाराणा प्रताप से यह प्रेरणा लेनी चाहिए। लोग आजकल पीठ में छुरा घोंपने में माहिर होते हैं, जबकि महाराणा प्रताप कभी ऐसा नहीं करते थे। वे निहत्थे पर वार भी नहीं करते थे। वे दो तलवार साथ रखते थे- एक अपने लिए और एक निहत्थे के लिए। उन्होंने महिलाओं पर कभी हमला नहीं किया। वे मातृभूमि की रक्षा के लिए अंत तक लड़े।
यह भी पढ़ें : ये क्या बोल गए जगमोहन मीणा… ‘जब अपने ही बेवफा हो जाएं तो क्या कहें’
वसुंधरे राजे ने महाराणा प्रताप से सीख लेने की कही बात
पूर्व सीएम ने महाराणा प्रताप की 10 सीख बताते हुए कहा कि समय का चक्र पहिये सा घूमता है। महलों में मखमल पर सोने वाले राजा को भी जंगल में कांटों पर सोना पड़ता है। हमें महाराणा का जीवन यही सिखाता है। महाराणा का सिद्धांत था कि विकट परिस्थिति में भी जो हार नहीं मानते हैं, जीत उन्हीं की होती है। जो सुख में अति प्रसन्न और संकट में डर कर झुक जाते हैं, उन्हें न तो सफलता मिलती और न ही इतिहास उन्हें याद रखता है। उन्होंने आगे कहा कि सिर काट लो, लेकिन दुश्मन के सामने कभी सिर मत झुकाओ। जब तक लक्ष्य प्राप्ति न हो जाए, तब तक 24 घंटे जागते रहो।
संबंधित खबरें
आग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
27 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines