हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यू ईयर से पहले उदयपुर में सैलानियों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक; जश्न को लेकर पुलिस अलर्ट

साल 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत को लेकर झीलों की नगरी उदयपुर इस वक्त देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है. शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर भीड़ नजर आ रही है, वहीं होटलों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है. दूसरी ओर, नए साल के जश्न को सुरक्षित बनाने के लिए उदयपुर पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया है. पढ़ें उदयपुर से चेतन जोशी की रिपोर्ट.

विज्ञापन

चेतन जोशी

साल 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत को लेकर झीलों की नगरी उदयपुर इस वक्त देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है. शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर भीड़ नजर आ रही है, वहीं होटलों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है. दूसरी ओर, नए साल के जश्न को सुरक्षित बनाने के लिए उदयपुर पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया है.

न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले उदयपुर में पर्यटकों की जबरदस्त आमद देखने को मिल रही है. फतहसागर झील, पिछोला, मोती मंगरी और सहेलियों की बाड़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही सैलानियों की लंबी कतारें लग रही हैं.

विज्ञापन

झीलों का सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और शांत वातावरण पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है. शाम ढलते ही फतहसागर की पाल और पिछोला के घाटों पर उत्सव जैसा माहौल बन जाता है. पर्यटकों की इस भारी आवक से स्थानीय पर्यटन उद्योग को बड़ा फायदा मिल रहा है.

उदयपुर होटल एसोसिएशन के अनुसार नए साल को लेकर शहर के होटलों में 80 से 90 प्रतिशत तक बुकिंग पहले ही हो चुकी है. होटल व्यवसायियों का मानना है कि अगले 48 घंटों में उदयपुर के अधिकांश होटल और रिसॉर्ट पूरी तरह भर जाएंगे.

विज्ञापन

वहीं, बढ़ती भीड़ को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और फार्म हाउस में होने वाली पार्टियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. शहरभर में नाकाबंदी, गश्त और वाहनों की जांच की जाएगी. शराब पीकर वाहन चलाने, अवैध शराब, हुक्का और नशीले पदार्थ परोसने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

पुलिस ने आयोजकों को तय क्षमता, पहचान पत्र जांच और पार्किंग व्यवस्था के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि न्यू ईयर सेलिब्रेशन सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola