Udaipur: स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल गुरुवार को उदयपुर पहुंचे। यहां 180 करोड़ की लागत के सीवेज प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए धारीवाल ने कहा कि हर कार्य की माॅनिटरिंग जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन में जयपुर पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां 6-6 विधायक और 3-3 मंत्री है। ये ही सबसे बड़ी समस्या है।
राज्यपाल कटारिया बोले- उदयपुर को नंबर 1 बनाने में मदद कीजिए
कार्यक्रम में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में नंबर वन का शहर उदयपुर टूरिस्ट पॉइंट की दृष्टि में बने इसके लिए हमारी भी मदद कीजिए इस शहर के लिए। ऐसा होगा तो उदयपुर से राजस्थान की इकॉनोमी पर बहुत फर्क पड़ेगा।
मैं वहीं का हूं लेकिन कुछ नहीं कर सका
धारीवाल ने आगे कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी मिशन में चार शहर कोटा, अजमेर, जयपुर व उदयपुर लिए गए है। लेकिन सबसे कम काम जयपुर में हुआ है। उन्होंने बेबसी अपनी जाहिर करते हुए कहा कि मैं वहीं का हूं लेकिन मैं कुछ नहीं कर सका। धारीवाल ने आगे कहा कि जयपुर में इन मंत्री और विधायकों के जो आपसी विवाद होते हैं इसलिए काम अटक जाते है। कोई कहता है यह योजना लाओ, वो कहता है यह योजना लाओ, इसको बदलो, इसका करो, उसी में मामला उलझ जाता है।
फैसला करने वाला एक हो तो समय पर पूरा होता है काम
बता दें कि उदयपुर में अमृत 2.0 के फेज प्रथम के तहत 180.53 करोड़ की लागत से नया सीवरेज सिस्टम विकसित होगा। यह कार्य 11 मई 2025 तक पूरा होगा। योजना के तहत शहर के 14 वार्डों में सीवरेज लाइन डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि फैसला करने वाला एक व्यक्ति हो और उसका आदेश चलता हो तो निश्चित तौर पर वह काम भी समय पर पूरा होता है।
समन्वय की कमी से यह समस्या होती है
धारीवाल ने आगे कहा कि कई बार आपस में समन्वय का अभाव नहीं होने की वजह से यह समस्या होती है। जयपुर ही नहीं जहां-जहां समन्वय नहीं होगा वहां पर योजनाएं पिछडे़गी। जयपुर इसलिए पिछड़ रहा है कि कोई बात को बैठकर तय नहीं किया जाता। इसका मुझे दुःख होता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines