झीलों की नगरी उदयपुर में पुलिस ने एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पर्यटन शहर की साख को धूमिल करने की कोशिश में जुटे रेव पार्टी गैंग पर बड़ा प्रहार किया है. गोगुंदा थाना क्षेत्र के विस्मा गांव स्थित इन्द्रप्रस्थ हेरिटेज रिसोर्ट में चल रही हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी पर दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों के आरोप में 39 लोगों को गिरफ्तार किया है.
गुप्त सूचना के बाद पुलिस की सबसे बड़ी स्ट्राइक
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल को सूचना मिली थी कि दिल्ली और इंदौर के आयोजकों-राजेश शर्मा और ऋषभ राजपूत-ने रिसोर्ट में शराब, डांस और अश्लील गतिविधियों से भरी रेव पार्टी का आयोजन किया है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के निर्देशन में डीएसपी गिर्वा गोपाल चन्देल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और बुधवार देर रात अचानक दबिश दी गई.
मौके से शराब, पावर टेबलेट्स और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
रिसोर्ट में तेज साउंड सिस्टम, शराब, मुजरा और अश्लील डांस के बीच 31 युवक और 8 युवतियां रंगे हाथ गिरफ्तार हुए. पुलिस ने तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब का जखीरा, पावर प्लस टेबलेट्स, हाई-डेसीबल साउंड सिस्टम व अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की.
दिल्ली व मध्यप्रदेश के व्यवसायी और आयोजक शामिल
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के इंदौर, गुना, उज्जैन और खंडवा के युवकों के अलावा दिल्ली और यूपी की युवतियां थीं. वहीं रिसोर्ट संचालक मूला राम ने मोटी रकम के बदले रिसोर्ट को इस अवैध गतिविधि के लिए उपलब्ध कराया था.
पुलिस अब नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में जुटी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर परिहार पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं. पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपियों के अन्य ठिकाने कौन-कौन से हैं और यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था.
गिरफ्तार सभी आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया. पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में रेव पार्टी और देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है.
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
14 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines