Udaipur Double Murder: झीलों की नगरी उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना इलाके के केला बावड़ी के जंगल में शुक्रवार को युवक-युवती के शव मिले हैं। दोनों के शव नग्न अवस्था में थे और उनकी हत्या बुरी तरह से की गई है। उनके प्राइवेट पार्ट क्षत-विक्षत कर दिए गए थे। पुलिस के अनुसार यह हत्या और प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है और इस संबंध में आगे की जांच चल रही है।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1593755971624370176
घटना की सूचना मिलने पर गोगुंदा थाना पुलिस और आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गए है। इसके अलावा एफएसएल की टीम भी मौके साक्ष्य से जुटा रही है। वहीं, पुलिस द्वारा सभी एंगल से जांच की जा रही है। पृथमदृष्ट्या घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस इस मामले की ये भी तफ्तीश कर रही है कि ये हत्या हुई है या आत्महत्या।
वहीं युवक-युवती प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उनकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है। इस पूरे मामले को लेकर उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान राहुल मीणा (30) पिता चतर सिंह मीणा निवासी जावरमाइंस और युवती बड़गांव पंचायत समिति के मदार निवासी सोनू (28) पिता भूर सिंह राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल और सोनू दोनों 15 नवंबर से घर से लापता थे।
उदयपुर जिले के एसपी विकास शर्मा ने बताया कि उदयपुर जिले के गोगुड़ा थाना अंतर्गत अम्ब्रेश्वर महादेव जंगल में एक महिला और पुरुष के शव मिले हैं। उनके प्राइवेट पार्ट क्षत-विक्षत कर दिए गए हैं। यह हत्या और प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है और इस संबंध में आगे की जांच चल रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से सूबत जुटाए गए हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines