जयपुर: राजधानी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जयपुर के कालवाड़ इलाके में सीवर प्लांट की रखरखाव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। मजदूर सीवर प्लांट में नीचे उतर कर वॉल्व की लीकेज ठीक करने गए थे, इसी दौरान ऊपर से मलबा ढह गया। जिसमें तीन मजदूर दब गए। इनमें से 2 की मौत हो गयी और एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में वाल्व की लीकेज को ठीक करने के लिए 3 मजदूर चेंबर में उतरे थे। इसी बीच मलबा ढह गया। मजदूरों के प्लांट के मलबे में दबे होने की जानकारी मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने मशीन चालू कर पहले मलबे को बाहर निकाला। जिसमें तीनों मजदूरों को निकाला गया। तीनों को निजी अस्पताल भेजा गया, जहां पर दो की मौत हो गई। एक की हालत में सुधार हुआ है।
बिना किसी संसाधन के वॉल्व का लीकेज ठीक कर रहे थे
बताया गया कि तीनों मजदूर बिना किसी उपकरण व संसाधन के वॉल्व की लीकेज को ठीक करने के लिए चेंबर में उतरे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान कालवाड़ निवासी विनोद और सन्नी के रूप में हुई हैं। दोनों की शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पर कुछ समय बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही सीवर में उतरे थे।
प्रत्यक्षदर्शी ने दी ये जानकारी
प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में के मलबे में रवि सबसे ऊपर फंसा था, जिसे वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने मलबे के नीचे डूबने से बचा लिया और सिविल डिफेंस टीम को तुरंत इसकी सूचना दी। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब दो घंटे बाद रवि, विनोद और सनी को चेंबर से बाहर निकाला गया। इसके बाद इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनोद और सनी को मृत घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 hr agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines