Tina Dabi Ria Dabi: आईएएस टीना डाबी लगातार चर्चा में रहती हैं। फिलहाल वे बाड़मेर कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। हाल ही में उनके कुछ वीडियोज वायरल हुए थे। जिसमें वे साफ-सफाई न रखने वाले दुकानदारों को लताड़ लगाती नजर आ रही थीं। इसी के साथ उन्होंने एक स्पा सेंटर पर भी छापा मारा था। उनके ‘नवो बाड़मेर अभियान’ की सराहना की जा चुकी है। अब टीना डाबी को नए साल में खुशखबरी मिल सकती है और वो भी उनके परिवार के साथ। जी हां, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान की भजनलाल सरकार टीना डाबी को प्रमोशन देने की तैयारी कर रही है।
8 अधिकारियों को मिल सकता है प्रमोशन
जानकारी के अनुसार, राजस्थान में हर साल अधिकारियों के दो बार प्रमोशन किए जाते हैं। नए साल में भी प्रमोशन होने हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन भी दिया जाता है। कहा जा रहा है कि टीना डाबी समेत 2016 बैच के 8 अधिकारियों को सरकार प्रमोशन देगी। इसमें टीना के अलावा अमित यादव, डॉ. मंजू, रोहिताश सिंह तोमर, जसमीत सिंह संधू, अर्तिका शुक्ला और प्रताप सिंह जैसे अफसरों का नाम शामिल है। खास बात यह है कि टीना डाबी की बहन रिया डाबी को भी सरकार प्रमोशन दे सकती है।
4 साल पहले ही आईएएस बनी हैं रिया डाबी
रिया डाबी 4 साल पहले ही आईएएस बनी हैं। रिया डाबी ने 2020 में आयोजित यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 15वीं रैंक हासिल की थी। रिया ने पिछले साल ही शादी की है। उनके पति मनीष कुमार आईपीएस हैं। वह राजस्थान के मावली में ASP के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सैलून में करा रहा था शेविंग, 8 लोग आए और काट दी नाक, जानें पूरा मामला
2021 में हुई थी दूसरी शादी
बता दें कि टीना डाबी के दूसरे पति डॉ. प्रदीप गवांडे भी आईएएस हैं। वह जालोर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दोनों की शादी 2021 में हुई थी। टीना डाबी ने इससे पहले अतहर आमिर खान से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।
ये भी पढ़ें: गजब… भैंस किसकी? पुलिस ने मालिक का पता लगाने के लिए थाने बुलाए बच्चे, फिर ऐसे हुआ फैसला
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
10 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines