Suryanagari Express Derail: राजस्थान के पाली में सूर्यनगरी एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब 3 बजकर 27 मिनट पर हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि जोधपुर मंडल के रजकियावास-बोमदरा खंड के बीच पाली के राजकियावास में सूर्यनगरी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से जोधपुर जा रही थी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO ने कहा कि अधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उनके जल्द ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच, राजस्थान में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के कारण कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1609719628363862016
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
हादसे के मद्देनजर रेलवे ने कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जो लोग यात्रियों के बारे में पूछताछ करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
जोधपुर के लिए- 0291- 2654979(1072), 0291- 2654993(1072), 0291- 2624125, 0291- 2431646
पाली मारवाड़ के लिए- 0293- 2250324, 138, 1072
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए एक यात्री ने कहा कि मारवाड़ जंक्शन से निकलने के पांच मिनट के भीतर ट्रेन के अंदर कंपन जैसी आवाज सुनाई दी और ट्रेन 2-3 मिनट के बाद रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतर गए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines