हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'गाड़ी ठीक कराने के बहाने घर से निकला था नितिन फौजी', पिता का बड़ा खुलासा; गोगामेड़ी हत्याकांड में SIT गठित

Karni Sena Chief Sukhdev Gogamedi Murder: नितिन फौजी के पिता कृष्ण कुमार किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहे, लेकिन पुलिस द्वारा पूछे जाने पर पढ़ें उन्होंने क्या बताया?

विज्ञापन
Shooter Nitin Fauji

Nitin Fauji Father Krishan Kumar Statement: जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस के आरोपी नितिन फौजी के पिता कृष्ण कुमार का बयान सामने आया है। हालांकि वे किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहे, लेकिन पुलिस द्वारा पूछे जाने पर कृष्ण कुमार ने बताया कि 9 नवंबर के बाद उनका बेटे से कोई संपर्क नहीं
हुआ। नितिन 9 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे घर से गाड़ी ठीक करवाने के लिए महेंद्रगढ़ जाने के लिए निकला था। उसके बाद से उनकी बेटे से बात नहीं हुई। 22 साल का नितिन 3 भाई-बहनों में से एक है। नितिन का भाई विकास भी आर्मी में है। नितिन की शादी भी एक साल पहले ही हुई थी। अब उसने क्या किया है, क्या नहीं, उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है।

 

गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच करेगी SIT

वहीं करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस की जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है। DGP उमेश मिश्रा ने गोगामेड़ी हत्याकांड की गहन जांच के लिए SIT बनाई है, जिसकी अध्यक्षता ADG क्राइम दिनेश एनएम करेंगे। गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों की पहचान रोहित राठौड़ मकराना, नागौर और नितिन फौजी के रूप में हुई है। वहीं मामले को लेकर महेंद्रगढ़ की दौंगड़ा चौकी के इंचार्ज प्रीतम सिंह का कहना है कि आरोपी नितिन दौंगड़ा जाट का रहने वाला है। यह राजस्थान पुलिस का मामला है और हमसे इस बारे में जो भी सहयोग मांगा जाएगा, हम करने को तैयार हैं।

महेंद्रगढ़ का रहने वाला शूटर नितिन फौजी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोगामेड़ी की हत्या में शामिल नितिन फौजी महेंद्रगढ़ के दौंगड़ा जाट का रहने वाला है। वह आर्मी का जवान है और इन दिनों अलवर में पोस्टेड है। फौजी के साथ पढ़ने वाले दीपक ने बताया कि वह 5 साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था और नवंबर में छुट्टियों पर घर आया हुआ था। उसकी शादी बहरोड़ अलवर में हुई है। नितिन मेरा क्लासमेट था। वह पढ़ाई में काफी तेज था, लेकिन वह आर्मी में जाना चाहता था। इसलिए वह तैयारी के लिए राजस्थान चला गया। वह पहले जम्मू में तैनात था, लेकिन अब उसकी पोस्टिंग अलवर में हो गई थी। नितिन का नेचर काफी अच्छा था, लेकिन इस तरह मर्डर केस में उसका नाम आना चौंकाने वाली बात है। नितिन के पिता भी आर्मी से रिटायर्ड हैं और इससे उनकी काफी बेइज्जती हुई है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें