Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case, जयपुर (केजे श्रीवत्सन): राजस्थान के जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शनिवार देर रात बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने दोनों शूटर्स नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। इस ऑपरेशन को राजस्थान पुलिस की राजस्थान SIT और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मिलकर अंजाम दिया है, जिसके चलते चंडीगढ़ सेक्टर 22A से धरे गए दोनों बदमाशों को लेकर पुलिस जयपुर रवाना के लिए हो चुकी है। उधर, इससे पहले शनिवार को दिन में पुलिस इन दोनों की मदद करने वाले नितिन के सहपाठी रामवीर को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
5 दिसंबर को घर में घुसकर बरसाईं थीं गोलियां
बता दें कि बीती 5 दिसंबर को राजपूत करणी सेना के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर के श्याम नगर स्थित उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह मामडोली ने बताया था कि मंगलवार को 3-4 लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने आए और जब गार्ड उनको अंदर ले गए तो वहां चाय पीने के बाद बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां बरसा दी। घायल राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को तुरंत महानगर के मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में नवीन सिंह शेखावत नामक एक आरोपी की भी मौत हो गई थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
यह भी पढ़ें: ‘सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में मेरा कोई रोल नहीं’, आनंदपाल की बेटी चीनू ने जारी किया वीडियो
शूटर नितिन फौजी के साथ 12वीं तक पढ़ा है रामवीर
उधर, शनिवार को इन दोनों शूटर्स की गिरफ्तारी से पहले राजस्थान पुलिस ने इस हत्याकांड के बाद इनकी मदद करने के आरोप में हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के मूल निवासी रामवीर सिंह (23 साल) को गिरफ्तार किया है। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया था कि रामवीर और नितिन दोनों महेंद्रगढ़ का रहने वाले हैं। आरपीएस सीनियर सेकंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में दोनों साथ पढ़ चुका है। स्कूल के नितिन 2019 में सेना में शामिल हो गया, जबकि रामवीर मानसरोवर के विल्फ्रेड कॉलेज से बीएससी करने के लिए जयपुर चला गया। सहपाठी नितिन फौजी की मदद के लिए रामवीर ने हत्या की वारदात के बाद उसे और रोहित सिंह राठौड़ को अजमेर रोड से बाइक पर बिठाकर बगरू टोल प्लाजा पर ले जाकर नागौर जाने वाले रास्ते पर रोडवेज बस में चढ़ने में मदद की।
रामवीर के साथ नितिन ने पिछले महीने ही रच ली थी गोगामेड़ी मर्डर केस की पूरी पटकथा, आखिर कैसे? जानने के लिए पढ़ें यह खबर
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
16 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines