Sukhdev Singh Gogamedi Political Connections: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिसमें उनकी मौत हो गई। वहीं एक हमलावर भी मारा गया। सुखदेव सिंह का पूरा नाम वैसे सुखदेव सिंह राजपूत था, लेकिन वह हनुमानगढ़ जिले में स्थित अपने गांव की वजह से गोगामेड़ी सरनेम लगाते थे। विवादों से उनका पुराना नाता रहा था।
गोगामेड़ी के खिलाफ कई मामले दर्ज
गोगामेड़ी जयपुर में पद्मावत फिल्म का विरोध करने और गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की हत्या के बाद विरोध-प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आए थे। हालांकि आपराधिक गतिविधियों में उनका नाम आने के बाद उन्हें करणी सेना से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने खुद का अलग संगठन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बना लिया। राजपूत नेता लोकेंद्र सिंह कालवी ने गोगामेड़ी की करणी सेना में जगह दिलाई थी। कहा जाता है कि गोगामेड़ी ने तीन शादियां की थीं। उनका अपनी पत्नियों से भी विवाद रहता था। बताया जाता है कि उन पर करीब 21 मामले दर्ज थे। हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में वह दोषी ठहराए गए थे।
BSP के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या राजस्थान में विधानसभा चुनाव के परिणाम के तुरंत बाद की गई। खुद गोगामेड़ी का भी पॉलिटिकल कनेक्शन रह चुका है। वह हनुमानगढ़ जिले की भादरा सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर 2013 में हुए विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनाव में वह तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 33666 वोट मिली थीं। 2018 के चुनावों में वह बीजेपी के साथ थे, जबकि इस बार के चुनाव में वह कांग्रेस नेता का समर्थन कर रहे थे।
इस बार चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद गोगामेड़ी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था- राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की गलत टिकट वितरण और करणी सेना की अनदेखी करने के कारण शर्मनाक हार हुई है। हमारे विधानसभा भादरा में कुल 3669 वोटों के साथ कांग्रेस पांचवें नंबर पर रही है। आलाकमान को ध्यान देना चाहिए।
दुष्कर्म मामले में बरी हो गए थे गोगामेड़ी
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर जमीन पर कब्जे के जैसे कुछ केस भी थे। इसी के साथ उन पर एक दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया गया था, लेकिन इस मामले में वह बरी हो गए थे। गोगामेड़ी पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ काम करने वाले रोहित गोदारा ने ली है।
उसने गोगामेड़ी पर उनके काम में दखलअंदाजी करने की बात कही है। फिलहाल इस मामले में जयपुर पुलिस दो फरार हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: Sukhdev Singh Gogamedi Murder: क्रॉस फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने, हमलावर को एक झटके में कर दिया ढेर
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines