हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी के परिवार को 10 दिन में मिलेगा बंदूक का लाइसेंस, अंतिम संस्कार आज

Gogamedi Murder Case Update: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी आज अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने उनकी सभी 11 मांगों को मान लिया था।

विज्ञापन
Sukhdev Singh Gagamedi Last Rites today

Sukhdev Singh Gagamedi Last Rites today: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का आज अंतिम संस्कार हो सकता है। पुलिस ने गोगामेड़ी संघर्ष कमिटी की 11 मांगों को मान लिया है। बता दें कि मंगलवार को गोगामेड़ी के घर में घुस कर 2 शूटर्स ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जयपुर में हाॅस्पिटल के बाहर विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में जगह-जगह करणी सेना के कार्यकर्ताओं और राजपूत समाज ने रैली निकाल कर घटना का विरोध जताया।

बुधवार शाम को जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जाॅर्ज जोसेफ ने बयान जारी कर कहा कि सुखदेव हत्याकांड संर्घष समिति की 11 मांगों को मान लिया गया है। ऐसे में गुरुवार को जयपुर बंद नहीं रहेगा।

पुलिस ने मानी संघर्ष समिति की ये मांगें

1.दोनों शूटर्स को बिना देरी के गिरफ्तार किया जाएगा। साजिश में शामिल गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

2. मामले की जांच एनआईए से कराने की अनुशंसा कराई जाएगी।

3. सुरक्षा मामले में लापरवाही के लिए हाईकोर्ट के रिटायर जज से न्यायिक जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

4. गोगामेड़ी के परिवार को आवेदन करने के 10 दिन के बाद बंदूक का लाइसेंस दिया जाएगा।

5. सुखदेव के परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी के लिए अनुशंसा की जाएगी।

विज्ञापन

6. मामले के सभी गवाहों को जिले से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

7. घायल अजीत सिंह के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola