MLA Ravindra Bhati: रवींद्र भाटी को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रवींद्र भाटी पर जातिवाद का जहर फैलाने के आरोप लगाने के बाद एक शख्स ने फोन पर धमकी दी थी। इस पूरे घटनाक्रम का आरोपी ने वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर इससे पहले भी लूट के मामले दर्ज हैं। आरोपी का पीछा राजस्थान पुलिस कर रही थी, तब आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गया था। गाड़ी में उसने पिस्टल और कारतूस छिपाकर रखे थे। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आज जब उसे पकड़ा, तब हथियारों के बारे में जानकारी सामने आई। राजस्थान पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पता लगाकर उससे हथियार बरामद किए।
आरोपी का नाम किशन लाल है। जिससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर राजस्थान पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं। पता चला है कि इन हथियारों को आरोपी ने मध्य प्रदेश से खरीदा था। पिस्टल के साथ 10 कारतूस मध्य प्रदेश से खरीदे गए थे। जिसमें से एक राउंड टेस्ट फायर कर आरोपी यूज कर चुका है। बाकी 9 कारतूस पुलिस को मिल गए हैं। आरोपी ने राजस्थान के बाड़मेर जिले की शिव सीट से विधायक रवींद्र भाटी को धमकी दी थी।
भाटी को पहले भी मिल चुकी है धमकियां
इससे पहले भी एक आरोपी ने भाटी को धमकी दी थी। रोहित गोदारा के नाम से फेसबुक पर एक फर्जी आईडी से निर्दलीय विधायक को धमकी मिली थी। जिसके बाद विधायक के समर्थकों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। बाद में पुलिस ने बालोतरा से एक युवक को अरेस्ट किया था। समर्थकों ने विधायक को सुरक्षा देने की मांग की थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
23 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines