Sardarshahar Bypoll: राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अनिल कुमार शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस चुनाव कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक ने इसकी घोषणा की है। अनिल कुमार शर्मा हाल में दिवंगत हुए पंडित भंवर लाल शर्मा के बेटे और राजस्थान आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं। अनिल शर्मा का मुकाबला भाजपा के अशोक पींचा से होगा।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1592772425435205632
बता दें यह सीट भंवर लाल शर्मा के निधन से खाली हुई है। सरदारशहर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 5 दिसंबर को होना है। उपचुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है जिसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इस उपचुनाव में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के 2,89,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे जिसके लिए चुनाव आयोग ने कुल 295 मतदान केंद्र बनाए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें सरदारशहर (चूरू) सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा रहा है और यहां से दिवंगत विधायक भंवर लाल शर्मा (77) का 9 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। शर्मा सरदारशहर से कुल 7 बार विधायक चुने गए थे। इसलिए अनिल शर्मा के साथ सहानुभूति की लहर है।
वहीं अशोक पिंचा सरदारशहर से एक बार के पूर्व विधायक रहे हैं और जैन समाज से आते हैं। वहीं पिंचा का सरदारशहर में एक बड़ा मेडिकल स्टोर है। 62 साल के पिंचा जनसंघ के जमाने से पार्टी और विचारधारा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
15 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines