Sachin Pilot: सचिन पायलट ने सोमवार को झुंझुनू जिले के खेतड़ी में टीबा गांव में शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे सीएम रहीं, मेरे से बड़ी हैं, लेकिन अपशब्दों का प्रयोग करना, ओछी भाषा का इस्तेमाल करना यह मैंने न कभी किया है और न आगे करने वाला हूं।
मैंने अपनी भाषा में गलत शब्दों का प्रयोग नहीं किया
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने भाषा पर कभी संयम नहीं खोया। मुंह से जो शब्द निकल गया वह वापस नहीं आता। मैंने हमेशा वैचारिक, राजनीतिक, प्रशासनिक विरोध किया तो सड़कों पर उतरे, धरने दिए, जेल गए, अनशन किए, लेकिन मैंने अपनी भाषा में गलत शब्दों को प्रयोग नहीं किया।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपने भाषणों में कभी मर्यादा को लांघा नहीं। मैं कभी इधर-उधर नहीं होता। क्योंकि मेरे संस्कार ही बचपन से हैं कि बड़ों का आदर कीजिए, उन्हें मान सम्मान दीजिए। मैंने हमेशा बड़ों का आदर किया।
https://twitter.com/SachinPilot/status/1647985518611935235?cxt=HHwWhsDR_aCG6d4tAAAA
प्रदेश का नौजवान स्वच्छ राजनीति नहीं चाहता
पायलट ने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने अनशन किया। हम लोगों ने चुनाव में वादे किए थे। हम भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टोलरेंस की पाॅलिसी लेकर चले थे। लेकिन आज तक क्या हुआ? आप सब देख रहे हैं। इस प्रदेश का नौजवान स्वच्छ राजनीति चाहता है। बीजेपी राज के करप्शन की जांच हो इस मांग को लेकर मैंने एक पहले अनशन किया। मैंने किसी का विरोध नहीं किया।
सचिन ने कहा कि बीजेपी राज में हुए करप्शन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जो प्रदेश के लोगाें को लूटेगा उसको जेल में भेज देना चाहिए हम सब उसका स्वागत करते हैं। पिछले 25 साल से पार्टी जो जिम्मेदारी देती आई है उसे जिम्मेदारी से पूरा करता आया हूं।
सीएम गहलोत ने दिया था ये बयान
बता दें कि गुजरात चुनाव के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को नाकारा, निकम्मा बता दिया था। हालांकि उनके इस बयान पर जयराम रमेश ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनको इस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग नहीं करना चाहिए था।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
15 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines