Jaipur News: राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में सोमवार को जयपुर में डाॅक्टर्स ने कार्य बहिष्कार किया। इधर जयपुर के डाॅक्टर्स के समर्थन में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी देशव्यापी बंद का आह्वान किया है। जयपुर में सैकड़ों की संख्या में डाॅक्टर्स ने पैदल मार्च निकाला।
डाॅक्टर्स ने निकाला पैदल मार्च
डाॅक्टरों का पैदल मार्च 11 बजे के करीब एसएमएस मेडिकल काॅलेज से शुरू होकर गोखले हाॅस्टल मार्ग, सूचना केंद्र टाेंक रोड़, महारानी काॅलेज तिराहा, राजपूत सभा भवन, पांच बत्ती, एमआई रोड़ होते हुए मेडिकल काॅलेज के सामने पहुंचा।
मरीजों को हो रही परेशानी
इससे पहले रविवार को मुख्य सचिव उषा शर्मा के साथ डाॅक्टरों की वार्ता असफल हो गई। वार्ता के दौरान डाॅक्टर्स बिल वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। आज देशव्यापी कार्य बहिष्कार के चलते लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है और लोग भटक रहे हैं। इसके साथ ही जयपुर समेत दूसरे शहरों में रेजिडेट्स डाॅक्टर्स आज हड़ताल पर है।
पिछले 7 दिन से ज्यादा समय से रेजिडेंट्स के हड़ताल पर रहने के कारण जयपुर के एसएमएस समेत दूसरे हाॅस्पिटलों में मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
21 मार्च को पारित हुआ था बिल
बता दें कि सरकार ने 21 मार्च को विधानसभा में विपक्ष के विरोध के बीच राइट टू हेल्थ बिल पास करा लिया था। बिल के पारित होने के साथ ही राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बन गया था जहां राइट टू हेल्थ बिल पारित हुआ है। इमरजेंसी की हालत में प्राइवेट हाॅस्पिटल को भी फ्री इलाज करना होगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
13 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
15 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
18 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines