Retired IAS Assault Video Viral: लो-फ्लोर बस में रिटायर्ड IAS की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें कंडक्टर को बुजुर्ग रिटायर्ड अधिकारी को थप्पड़ और लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है। बुजुर्ग भी कंडक्टर को थप्पड़ मारते दिखे। सवारियों ने किसी तरह बीच बचाव करके बुजुर्ग को कंडक्टर से बचाया। घटना शुक्रवार सुबह की है और राजस्थान के जयपुर का मामला है, लेकिन मारपीट का वीडियो आज सामने आया है। पीड़ित ने जयपुर के कानोता थाने में कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं वीडियो देखने के बाद आरोपी कंडक्टर को कंपनी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?
10 रुपये अतिरिक्त कराये पर छिड़ा था विवाद
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित रिटायर्ड IAS का नाम RN मीना है और सस्पेंड किए गए कंडक्टर की पहचान जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में कार्यरत घनश्याम शर्मा के रूप में हुई। कानोता के SHO उदय यादव ने विवाद की पुष्टि की और बताया कि गुजरात कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी आरएन मीना जयपुर से नायला जाने के लिए बस में सफर कर रहे थे, लेकिन बस उस स्टॉपेज पर नहीं रुकी, जहां के लिए मीना ने टिकट खरीद था। उन्होंने आरोप लगाया कि कानोता बस स्टॉप पर उतरना था, लेकिन बस वहां रुकी नहीं और नायला पहुंच गई। विरोध जताते हुए मीना नायला उतरने लगे तो कंडक्टर ने उनसे एक्स्ट्रा किराया 10 रुपये मांगे, जो देने से मीना ने मना कर दिया।
यह भी पढ़ें:महिला के गर्भाशय से निकला 5 किलो का ट्यूमर, देख उड़े डॉक्टरों के होश, लखनऊ में 4 घंटे चला ऑपरेशन
एक सहयात्री ने बनाया मारपीट का वीडियो
रिपोर्ट के अनुसार, 10 रुपये को लेकर कंडक्टर रिटायर्ड अधिकारी मीना से भिड़ गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते बहसबाजी हाथापाई तक पहुंच गई। कंडक्टर ने मीना को थप्पड़ों और लात घूंसों से पीटा। बुरी तरह गाली गलौज भी की। एक शख्स ने इस विवाद का वीडियो बनाया। किसी तरह यात्रियों ने दोनों को अलग किया और मीना केस दर्ज कराने कानोता पुलिस स्टेशन पहुंचे। वीडियो बनाने वाले ने मारपीट का वीडियो भी पुलिस को दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। कंपनी अधिकारियों ने भी वीडियो देखा और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने भी मीना के बयान दर्ज करके कंडक्टर को हिरासत में लेने और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों से पूछताछ करने के लिए टीमें भेजी।
यह भी पढ़ें:कैलिफोर्निया में भड़की आग पर डराने वाली भविष्यवाणी का वीडियो वायरल, जानें Joe Rogan ने क्या कहा था?
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
20 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
22 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines