Raju Thehat Murder: राजस्थान में हिस्ट्रीशटर राजू ठेहट हत्याकांड ने राजनीतिक रंग ले लिया है। तेजा सेना ने आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर सीकर बंद का आह्वान किया है। सीकर जिले में भारी संख्या पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं इस घटना के बाद नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार और राजस्थान के पुलिस प्रशासन को नाकाम बताया है।
इधर नागौर के ही लाडनूं से कांग्रेस के विधायक ने अपनी ही सरकार पर हमला बोलते कहा कि, ‘नाकाम पुलिस तंत्र… मुख्यमंत्री जी राजस्थान को यूपी बिहार बनने से बचाओ।’ इसके अलावा विधायक भाकर सीकर भी पहुंच गए हैं और कल्याण अस्पताल के सामने राजस्थान विश्वविद्यालय के वर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी के साथ धरने पर बैठ गए हैं। और मांग कर रहे हैं कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव को नहीं उठाया जायेगा।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर बोला हमला
वहीं इस मामले पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि, ‘आज राजस्थान के सीकर में जो घटनाक्रम हुआ,उससे एक बार पुन: सरकार का तंत्र और पुलिस का इंटेलिजेंस नाकाम साबित हुआ,दिन दहाड़े सरे आम सीकर शहर के कोचिंग क्षेत्र में जहां हजारों बच्चो का आना जाना रहता है, ऐसे घटनाक्रम में बच्चों की जान भी जा सकती थी।’
आगे कहा कि इस पूरे मामले में जो विडियो फुटेज सामने आए उससे यह जाहिर है की अपराधियों में किसी का कोई खौफ नहीं रहा,क्योंकि अपराधी अपना चेहरा दिखाते हुए और फायरिंग करते हुए बेखौफ जा रहे है उससे वो संदेश दे रहे है की हम सरकार और पुलिस तंत्र से बड़े है !
वहीं पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि डीजीपी ने राज्य के पूरे पुलिस तंत्र को राहुल गांधी की यात्रा में लगा रखा है ! स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस मामले में वक्तव्य देने की आवश्यकता है और प्रदेश के नए डीजीपी ने जब से कमान संभाली तब से प्रदेश के अच्छे पुलिस अधिकारी काम करने में घुटन महसूस कर रहे है और डीजीपी पूर्ण रूप से फैल साबित हो रहे है !
आज सुबह ही घर के सामने हुई थी हत्या
आपको बता दें आज सुबह सीकर जिले के पिपराली रोड स्थित घर पर कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। चार बदमाशों ने राजू ठेहट को उसके घर के पास ही गोली मार दी थी। घटना के बाद राजू ठेठ को एसके अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या की जिम्मेदारी लॉरेन्स विश्नोई गैंग ने ली
बता दें इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेन्स विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। गोदारा ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजू हमारे बड़े भाई आनंदपाल, बलबीर की हत्या में शामिल था, जिसका हमने बदला लिया है। इसके साथ ही उसने कहा कि हमारे और दुश्मनों से जल्द मुलाकात होगी।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines