Raju Thehat: राजस्थान के सीकर से आज अलसुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गयी। राजू ठेहट की हत्या करने के लिए जो लोग आए थे वह कोचिंग में पढ़ने वाले लड़कों के यूनिफॉर्म में थे। पहले उन्होंने राजू ठेहट को घर से बाहर बुलाया और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया। इस हादसे में राजू ठेहट की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ठेठ को एसके अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल के सामने परिजन धरने पर बैठ गए हैं और वीर तेजा सेना ने सीकर बंद का एलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पिपराली रोड पर गैंगस्टर राजू ठेहट का घर है। आज सुबह राजू ठेहट अपने घर के बाहर निकला था। तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
बता दें इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेन्स विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। गोदारा ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजू हमारे बड़े भाई आनंदपाल, बलबीर की हत्या में शामिल था, जिसका हमने बदला लिया है। इसके साथ ही उसने कहा कि हमारे और दुश्मनों से जल्द मुलाकात होगी।
राजू ठेहट के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक कोचिंग की यूनिफॉर्म पहने चार हमलावार उस पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। आरोपी गोली मारकर एक बार भागते और लौटकर फिर गोलियां मारते दिख रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
राजू ठेहट हत्याकांड के बारे में पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया, ‘पिपराली रोड स्थित अपने घर के मुख्य द्वार पर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी ने बताया कि घटना सुबह करीब सवा दस बजे हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और अपराधियों की तलाशी की जा रही है।
गौरतलब है कि राजू ठेठ और आनंदपाल गैंग की लंबे समय से दुश्मनी थी। इससे पहले भी 2014 में राजू ठेठ पर हमला हुआ था, जिसमें वह बच गया था। इसके बाद भी उस पर कई बार हमले के प्रयास हुए। 2017 में आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद गैंगवार एकबारगी शांत होती दिखी। पर कुछ महीनों पहले जयपुर में जब आनंदपाल गैंग का मनोज कुमार पकड़ा गया तो उसने फिर राजू ठेठ की हत्या के प्रयास की बात कह गैंगवार की आशंका को बढ़ा दिया था।
Disclaimer: राजू ठेहट की हत्या से जुड़े हुए फोटो, सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल वीडियो की News24 पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines