Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का सितम अब धीरे-धीरे दिखने लगा है, तापमान में हो रही गिरावट से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है, वहीं अब प्रदेश में कोहरे का असर भी गहरा होता जा रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में अब तापमान न्यूनतम पहुंच रहा है। वहीं कोहरे के आने से अब प्रदेश में मावठा गिरने की भी उम्मीद बंध रही है।
कोहरे से किसानों को बढ़ी उम्मीदें
राजस्थान में कोहरा बढ़ने से अब किसानों की उम्मीदें भी बढ़ने लगी हैं, किसानों का कहना है कि ठंड बढ़ने से मावठा गिरने की उम्मीदें बढ़ रही हैं, अगर मावठा गिरता है तो फिर फसलों को फायदा होगा, जिससे किसान अब मावठा गिरने की उम्मीद में हैं। हालांकि अगर मावठा गिरेगा तो फिर ठंड का असर और भी ज्यादा बढ़ेगा।
कोहरे की वजह से बढ़ रही परेशानियां
वहीं सुबह से लगातार कोहरा बढ़ने से अब सुबह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 8 से 9 बजे के बाद ही अब चहल पहल शुरू हो रही है, वहीं घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और गाड़ी ध्यान से चलाने की सलाह दी है। क्योंकि कोहरे के चलते दिल्ली जयपुर हाइवे पर विजिबिलिटी कम हुई है, तापमान गिरने से बिना लाइट जलाए गाड़ी चलाना संभव नहीं है।वहीं लगातार बढ़ रही ठंड से अब कई जगहों पर स्कूलों का समय बदलने की चर्चा भी चल रही है।
बात अगर पिछले 24 घंटे की जाए तो सीकर में सबसे कम 6.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, इसके अलावा जयपुर, बीकानेर में भी सर्दी का सितम जारी है। यहां भी घने कोहरे के चलते लोग दिन में भी लाइट जलाकर गाड़ी चला रहे हैं, जबकि सर्दी से बचने के लिए लोग अब अलावा का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं।
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक अभी आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी, क्योंकि दो दिन पहले ही हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में एक्टिव हुआ था, उसके गुजरने के बाद उत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचने लगी हैं, जिससे राजस्थान में अच्छी ठंड पड़ने लगी है, मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में और ठंड पड़ेगी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines