Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में शनिवार को जमकर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर, जयपुर, करौली, धौलपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और बांरा में मेघगर्जन के साथ-साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।
इसके साथ-साथ करौली, पाली और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा 29 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में हुई बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को जमकर बादल बरसे। चूरू के सरदारशहर, अलवर के तिजारा, रामगढ़, बानसूर, बहरोड़, जयपुर के किशनगढ़-रेनवाल, सांभर, चौंमू, दूदू, जमवारामगढ़, सागांनेर, सीकर के श्रीमाधोपुर, दांतारामगढ़ समेत कई जगहों पर 2 मिमी. से 30 मिमी. तक जमकर बारिश हुई।
इन जिलों में ऐसा रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, बाड़मेर में 40.4 डिग्री, बीकानेर में 36.2 डिग्री, चूरू में 33.9 डिग्री, जैसलमेर में 40 डिग्री, कोटा में 38.4 डिग्री, उदयपुर में 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
18 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
22 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines