हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान के 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 40 किमी. की स्पीड से चलेगी हवाएं, पढ़ें IMD का वेदर अपडेट

राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चल सकती है। कई जिलों में गर्मी बढ़ने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आइये जानते हैं प्रदेशभर में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बुधवार को बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार इस विक्षोभ के कारण आज प्रदेश के 9 जिलों में आंधी बारिश हो सकती है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में आज 40 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेगी। इसके अलावा कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

बाड़मेर रहा सबसे अधिक गर्म

बीकानेर संभाग के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश में मौसम एकदम साफ रहा। राजधानी जयपुर, धौलपुर, अलवर समेत पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में कल दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जोकि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। धौलपुर, दौसा और पाली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान में कोचिंग सेंटरों को लेकर आए बिल में क्या-क्या? विपक्ष ने की ये खास मांग

विज्ञापन

दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी

सीमावर्ती जिले जैसलमेर में 36.7 डिग्री, फलोदी में 36.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 36.7 डिग्री, जोधपुर में 35.6 डिग्री, डूंगरपुर में 35.8, बीकानेर में 35.1 डिग्री और कोटा-अजमेर में 33.8 डिग्री रहा। वहीं शाम को जैसलमेर, चूरू, फलोदी में शाम हो हवाएं चली जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। पड़ोसी जिले दौसा में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, भरतपुर जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 21 मार्च के बाद राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। अगले 4-5 दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान तापमान 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः विधानसभा में अपनी ही सरकार के खिलाफ भड़के विधायक बालमुकुंद आचार्य, स्मार्ट सिटी को लेकर उठाए ये सवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola