Rajasthan Weather Update: राजस्थान में हाल ही बारिश के बाद सर्दी ने जोर पकड़ा है और फिर से बारिश का अलर्ट जारी हो गया। प्रदेश में 14 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। बतादें कि मौसम में आए बदलाव के चलते बीती रात प्रदेश के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है। उधर, शेखावाटी प्रदेशभर में सबसे सर्द बना हुआ है। सीकर के फतेहपुर में बीती रात तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से 14 नवंबर को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चूरू जिलों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हाल ही में हुई बारिश के बाद राज्य में सर्दी रंग दिखाने लगी है जहां बीते शुक्रवार की रात चुरू में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अनेक जगह न्यनूतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1591401152570363904
बीती रात 17 जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री से कम
आपको बता दें कि बीते दिनों हुई बारिश के बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरीके से शुष्क बना हुआ है और इसके असर के चलते अब दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में दिन और रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बीती रात 17 जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है, तो वहीं प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात का तापमान 17 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, तो वहीं बीते 24 घंटों में 16 जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
इस बारिश से किसान खुश नजर आये
राजस्थान में हुई बारिश से फसलों का अंकुरण और बढ़वार अच्छी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की माने तो मौसम साफ रहने के कारण अगले कुछ दिन तक उत्तरी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ जाएगी। वहीं सीकर में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। विजीबिलिटी कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। शाम होते ही सर्दी का असर तेज हो गए। सर्दी से निपटने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
रविवार को कोहरा छाने का आसार
वहीं मौसम विभाग ने रविवार को जयपुर, भरतपुर संभाग में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से 14 नवंबर को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चूरू जिलों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
15 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
19 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines