Rajasthan Weather: राजस्थान में इस बार मानसून ने एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे दी है। राज्य के सभी 34 जिलों में मानसून ने एंट्री मार ली है। पिछले हफ्ते से इन सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में सिर्फ जून महीने में ही अब तक 135 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल जून में जहां आखिरी हफ्ते तक सिर्फ 30 प्रतिशत ही बारिश हुई थी। वहीं, इस बार जून के शुरुआती हफ्ते में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश हो गई है। बारिश की वजह से राज्य के 17 बांध भर गए हैं। वहीं, इस बीच IMD ने राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
17 बांध लबालब भरा पानी
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले राजस्थान के बांधों में केवल 30 प्रतिशत पानी बचा था। वहीं, इस साल जोरदार बारिश के चलते जवाहर सागर, कोटा बैराज, और राणा प्रताप सागर जैसे 17 बांधों से गेट खोलकर पानी छोड़ने की नौबत आ गई है। अब तक राज्य में 17 बांध पूरी तरह लबालब हो चुके हैं, जबकि 352 बांधों में अब भी पानी की आवश्यकता है। सबसे अच्छी स्थिति कोटा संभाग में है, जहां 81 बांधों का जलस्तर 75 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Jaipur News: युवक की सुसाइड ने पुलिस प्रशासन में मचाया हड़कंप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
मौसम विभाग ने जारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारां और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश से कई रास्ते बाधित हो गए हैं। शाहाबाद, किशनगंज, मांगरोल, छबड़ा और अटरू जैसे इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं, क्योंकि अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं।
बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के चलते राजस्थान के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक जोरदार बारिश जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines