Rajasthan SI paper leak case: राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा–2021 के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. ताजा कार्रवाई में एसओजी ने तीन प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर और उनकी जगह लिखित परीक्षा देने वाले एक डमी अभ्यर्थी ग्राम विकास अधिकारी (BDO) को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में अब तक कुल 137 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आज गिरफ्तार हुए सभी लोग वह हैं जो इस भर्ती परीक्षा में धांधली करके सेलेक्ट हुए थे और अपनी ट्रेनिंग खत्म करके अब पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं. धांधली की शिकायत के बाद इन सभी के दस्तावेज, हैंड राइटिंग इत्यादि की जांच चल रही है.
FSL रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा
एडीजी एसओजी विशाल बंसल के अनुसार, डीआईजी परीस देशमुख के नेतृत्व में टीम ने आरपीएससी रिकॉर्ड का गहन विश्लेषण किया. जांच के दौरान 10 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के रिकॉर्ड संदिग्ध पाए गए. इनमें से तीन के लिखित परीक्षा दस्तावेजों की हैंडराइटिंग और हस्ताक्षरों का मिलान फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) से कराया गया. FSL रिपोर्ट में स्पष्ट असमानता सामने आई, जिससे यह प्रमाणित हो गया कि इन तीनों प्रशिक्षुओं ने खुद की जगह डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाया था.
गिरफ्तार किए गए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर
गिरफ्तार किए गए प्रशिक्षु ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब उपनिरीक्षक हैं. गिरफ्तार हुए आरोपी कुणाल चौधरी (30), निवासी झंवर, जिला जोधपुर का है जो कि राजसमंद में पोस्टेड है उसकी मेरिट 234 की आई थी. दूसरा आरोपी चूनाराम जाट (30), निवासी करड़ा, जिला जालौर का है जो अब उदयपुर में तैनात है उसकी मेरिट 251 थी और तीसरा आरोपी अशोक कुमार खिलेरी (30), निवासी करड़ा, जिला जालौर का रहने वाला है और अभी तैनाती उदयपुर में है. यह मेरिट 154 लेकर आया था.तीनों को शनिवार को गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया है.
डमी कैंडिडेट भी गिरफ्त में
एसओजी ने कुणाल चौधरी की जगह लिखित परीक्षा देने वाले डमी अभ्यर्थी बीकानेर के बज्जू निवासी अशोक कुमार खींचड़ को भी गिरफ्तार किया है . अशोक कुमार वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है.
137 गिरफ्तारियां, जांच का दायरा बढ़ा
अब तक इस प्रकरण में धांधली से चयनित होने वाले 63 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक और 6 चयनित उपनिरीक्षक सहित कुल 137 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एसओजी शेष दो संदिग्ध प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके लिए परीक्षा देने वाले डमी अभ्यर्थियों की पहचान की जा सके.
एसओजी की अपील: खुद आगे आएं
एडीजी विशाल बंसल ने प्रशिक्षणरत सभी प्रशिक्षुओं से अपील की है कि यदि उन्होंने किसी भी स्तर पर अनुचित साधनों का सहारा लिया है, तो वे स्वयं आगे आकर एसओजी को जानकारी दें और आत्मसमर्पण करें. क्योकि प्रशिक्षण और चयन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन लगातार जारी रहेगा और जैसे ही नई संदिग्धता सामने आएगी, आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
10 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines