Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया जब से असम के राज्यपाल बने हैं उसके बाद से नेता प्रतिपक्ष पद पर नए चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो भाजपा में वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि बीजेपी आलाकमान किसी नए चेहरे पर दांव खेल दे।
टाली जा सकती है नियुक्ति
सूत्रों की मानें तो यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नेता प्रतिपक्ष के पद पर किसी की नियुक्ति की हो ही नहीं। इस साल को चुनाव को देखते हुए अब विधानसभा में बजट सत्र के बाद ज्यादा काम नहीं बचेगा। इसलिए नेता प्रतिपक्ष की भूमिका उतनी महत्वपूर्ण नहीं होगी।
और पढ़िए –Rajasthan Politics: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल साध रहे एक तीर से दो निशाने, जानें…
ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फिलहाल उपनेता का पद संभाल रहे राजेंद्र राठौड़ को ही प्रमोट किए जाने की संभावना है। अगर इसके लिए विधायकों में असहमति बन जाए तो कोई बड़ा मुद्दा बन जाए तो नया नाम आएगा। जिसकी संभावना फिलहाल कम है।
आलाकमान करेगा फैसला
ऐसा भी माना जा रहा है कि कटारिया के इस्तीफे के बाद केंद्रीय नेतृत्व जिसका नाम तय करेगा, उसी को ही नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा। भाजपा का सियासी ट्रेंड रहा है कि किसी को नेता प्रतिपक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाती है तो जरूरी नहीं कि वह अगले चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर सीएम बनाया जाए। 2003 और 2013 में जब भाजपा सत्ता में आई तो वसुंधरा राजे सीएम बनी। लेकिन दोनों ही बार नेता प्रतिपक्ष का पद गुलाबंचद कटारिया के पास था।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines